फतेहपुर, अगस्त 23 -- Fatehpur News: खखरेरु। थाना क्षेत्र के पौली गांव में रविवार सुबह 65 वर्षीय बुजुर्ग का शव घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पौली निवासी मोहम्मद साबिर रोजाना भोर पहर चार बजे पड़ोसियों के साथ नमाज पढ़ने जाते थे। रविवार को उनके नमाज के लिए नहीं पहुंचने पर पड़ोसी उन्हें बुलाने घर पहुंचे। वहां आंगन में जाल से बंधी रस्सी के सहारे उनका शव लटका मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु की। परिजनों के मुताबिक साबिर की पत्नी शनिवार को रिश्तेदारी में रामपुर गई थी। घर में उनकी बड़ी बहू मौजूद थी। बड़ा बेटा शाहिद सऊदी अरब में नौकरी करता है। दूसरे बेटे कासिम और राशिद गुजरात के सूरत में परिवार के साथ रहते हैं। दोनों बेटे सूचना मिलने पर घर के ल...