Fatehpur News: शोकागुल परिवार के दुखों का सहारा बनेंगे समाजसेवी
फतेहपुर, अक्टूबर 7 -- Fatehpur News: बिंदकी। श्री बालाजी सेवा न्यास समाजसेवी संगठन के अध्यक्ष लक्ष्मीचंद उर्फ मोना ओमर समेत पदाधिकारियों ने एक आवश्यक बैठक की। जिसमें मानवता की ओर एक कदम बढ़ाते हुए तय किया गया कि गरीब असहाय हो या किसी भी समाज वर्ग के परिवार को शोक की घड़ी में हर संभव मदद की जाएगी। शव के अंतिम संस्कार में देरी होने की समस्या पर निशुल्क डीप फ्रीजर मुहैया कराया जाएगा। इसके साथ ही खाने पीने का पूरा बंदोबस्त किया जाएगा। वहीं आवश्यकता पड़ने पर अंत्येष्टि स्थल तक अंतिम यात्रा पहुंचाने के लिए वाहन और अंत्येष्टि की सामग्री भी उपलब्ध कराई जाएगी। जिससे जरूरतमंद परिवारों को भोजन के साथ ही तमाम सुविधाए मिलेगी। जिसका पूरा खर्च संगठन वहन करेगा। अध्यक्ष ने कहा इन सेवाओं के लिए युवा और महिला दो विंग बनाई जाएगीं। यहां पर अनूप गुप्ता, रामजी गुप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.