Fatehpur News: शिक्षामित्र स्कूल से नदारद और सोते मिले शिक्षक
फतेहपुर, सितम्बर 29 -- Fatehpur News: फतेहपुर, संवाददाता। बीएसए ने मंगलवार को दो स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में स्कूलों की व्यवस्थाओं की पोल खुल गई। हसवां ब्लाक के कंपोजिट विद्यालय मीसा में निरीक्षण के दौरान सहायक अध्यापक बाबू सिंह विद्यालय में ही सोते हुए पाए गए। वहीं शिक्षामित्र रामबाबू अनुपस्थित मिले। निरीक्षण में समय सारिणी और शिक्षक डायरी न मिलने के साथ ही पाठ्य पुस्तकों का वितरण भी अधूरा मिला। कक्षा आठ के बच्चों को अंग्रेजी पढ़ाने की व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं मिली। बीएसए प्रिंसी मौर्या के निरीक्षण में विद्यालय का कालिंग रजिस्टर अपडेट नहीं था और कंपोजिट रजिस्टर भी अधूरा मिला। शौचालय बंद पाया गया। बच्चों को खेल सामग्री उपलब्ध नहीं कराई जा रही थी। एसएमसी रजिस्टर नहीं मिला। स्मार्ट क्लास का उपयोग भी नहीं किया जा रहा था। निरीक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.