फतेहपुर, जुलाई 22 -- Fatehpur News: बिंदकी। क्षेत्र के रजीपुर गांव का रहने वाला शिक्षामित्र लंबे समय से मानसिक रूप से परेशान रहता था। नतीजन अज्ञात कारणों से घर में रखा जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ते ही सीएचसी से जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां से कानपुर रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान युवक की सांस थम गई। मौत की पुष्टि होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाली क्षेत्र के रजीपुर गांव निवासी बसंतलाल का 40 वर्षीय पुत्र रामपूजन नौधीखेड़ा मदनपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र के रूप में कार्यरत था। बीती देर शाम को अज्ञात कारणों से घर में रखा जहर का सेवन कर लिया। जिसके बाद हालत बिगड़ी तो परिजनों ने पूछताछ की। जहर खाने की बात पर फौरन सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालत में सुधार होने के बाद और बिगड़...