फतेहपुर, सितम्बर 5 -- Fatehpur News: फतेहपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर सेंट मैरी सेकेंड्री स्कूल परिसर में विद्यालय और सर्व फार ह्यूमैनिटी के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। मानस रक्तकेंद्र की तकनीकी टीम ने रक्तदान कराया। शिविर में 11 युवाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। विद्यालय के छात्र के अभिभावक करण रस्तोगी ने भी रक्तदान किया। रक्तदाताओं में विजयी प्रशांत, राहुल मिश्रा, अभिनंदन अवस्थी, अनिल कुमार, रायल मसीह, अनुराग विश्वकर्मा, यज्ञेश त्रिपाठी, प्रमोद, शैलेन्द्र और अनुज शामिल रहे। रक्तदान के बाद सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रबंधक फादर प्रफुल आईएमएस और प्रिंसिपल सिस्टर आरोकिया थामस ने रक्तदान को प्रेरणादायक पहल बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...