फतेहपुर, नवम्बर 10 -- Fatehpur News: फतेहपुर, संवाददाता। शहर के पीलू तले चौराहा स्थित बैग की दुकान में शार्टसर्किट से लगी आग में करीब छह लाख का सामान जल कर राख हो गयी। दीपावली के दिन हुए हादसे से इलाके में अफरा तफरी मच गई। पुलिस ने शटर काट कर स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाने में सफल हुई। जिससे दूसरी मंजिल पर तबाह होने के बच गई। आवास विकास निवासी अमर दास वर्मा पीलू तले इलाके में बैग का दुकान चलाते थे। दीपावली को देर रात अचानक दुकान से धुआं निकलने से अफरा तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। यह भी पढ़ें- Banda News: आतिशबाजी में कबाड़ की दुकान में लगी आग, सामान खाक स्थानीय लोग आग बुझाने में जुट गए और दमकल विभाग को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने शटर काटकर आग बुझाने का प्रयास किया।...