Fatehpur News: शादी में शामिल होने जा रही मासूम को स्कूली बस ने कुचला, मौत
फतेहपुर, अक्टूबर 15 -- Fatehpur News: हंसवा। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर थरियांव थाना क्षेत्र के हंसवा स्थित पीएनसी प्लांट के सामने गुरुवार शाम स्कूली बस की टक्कर से पांच साल की मासूम की जान चली गई। मासूम सड़क किनारे अपनी मां के साथ खड़ी थी। बस फतेहपुर की ओर से आ रही थी। खखरेरु थाना के हरिदासपुर गांव निवासी राजेंद्र की पांच वर्षीय बेटी काजल अपनी मां के साथ घूरी बुजुर्ग गांव जा रही थी। वहां उसकी बुआ ननकी की बेटी की शादी थी। काजल अपने गांव से रिश्तेदार राजकरन की बाइक पर मां के साथ आई थी। पीएनसी प्लांट के सामने पहुंचने पर राजकरन दोनों को उतार कर बाइक से उतरकर पेट्रोल भराने चला गया। इसी दौरान सड़क किनारे खड़ी काजल को फतेहपुर की ओर से आ रही स्कूली बस ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बच्ची घायल हो गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। काजल चार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.