फतेहपुर, अगस्त 20 -- Fatehpur News: फतेहपुर, संवाददाता। थरियांव थाना क्षेत्र के पश्चिमी बाईपास से जयसिंहपुर जाने वाले मार्ग पर बुधवार देर रात थरियांव पुलिस की शातिर चोर से मुठभेड़ हो गई। आरोपी पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस, और एक हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। घायल होने पर शातिर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।थाना प्रभारी एसबी सिंह ने बताया कि बुधवार रात थरियांव पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पश्चिमी बाइपास के पास संदिग्ध युवक को रोकने का प्रयास किया गया। आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके बाएं पैर में गोली लग गई। घायल की पहचान हुसैनगंज थाना क्षेत्र के जमरावां गांव निवासी साहिल कुरैशी के रुप में हुई। बताया कि साहिल का नाम थाना थरियांव में दर्ज चोरी के ...