फतेहपुर, जुलाई 23 -- Fatehpur News: फतेहपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शनिवार को प्रस्तावित दौरे को लेकर जिले में प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। मदारीपुर कलां के करीब 200 बीघे के विशाल मैदान को अभेद्य सुरक्षा घेरे में तब्दील कर दिया गया है। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा और व्यवस्था के लिए 20 एंट्री गेट बनाए गए हैं, जहां से कड़ी चेकिंग के बाद ही प्रवेश मिलेगा। शनिवार को सीएम योगी 1800 वर्ग मीटर के भव्य मंच से जिलेवासियों को संबोधित करेंगे और करीब 500 करोड़ रुपये की 125 से अधिक विकास योजनाओं की बड़ी सौगात देंगे। 676 वर्ग मीटर का हेलीपैड, 90 मीटर के खड़ंजे से पहुंचेंगे मंच यह भी पढ़ें- Orai News: सीएम के संभावित दौरे से पहले इंदिरा स्टेडियम में युद्धस्तर पर तैयारी, पंडाल और मंच का काम शुरूसुरक्षा व्यवस्था मंच के दाहिनी ओर 676 वर्गमीटर का हेलीप...