फतेहपुर, जुलाई 30 -- Fatehpur News: जोनिहां, संवाददाता। खजुहा ब्लॉक के शाहबाजपुर गांव में वर्ष 2008 में निर्मित सामुदायिक मिलन केंद्र बदहाल स्थिति में पहुंच गया है। कभी ग्रामीणों के सामाजिक आयोजनों के लिए बनाए गए इस भवन की अब हालत ऐसी हो गई है कि वह मलबे में तब्दील होता नजर आ रहा है। भवन के दरवाजे और खिड़कियां पूरी तरह जर्जर हो चुके हैं। यह भी पढ़ें- Supaul News: सुपौल : 15 साल पहले बने बाढ़ आश्रय स्थल बदहाल, अधिकांश भवन जर्जरसामाजिक गतिविधियों की कमी ग्रामीणों का कहना है कि मिलन केंद्र अब सामाजिक गतिविधियों के बजाय मवेशियों के ठहरने का स्थान बन गया है। भवन के हाल में लकड़ी, कंडे, पशुओं का चारा और भूसा भरा रहता है। चारों ओर गंदगी फैली होने से इसका उपयोग करना संभव नहीं है। भवन में बिजली और पेयजल की कोई व्यवस्था नहीं है जबकि शौचालय भी पूरी ...