Fatehpur News: शराब दुकान में ढाई लाख की चोरी, सीसीटीवी भी मिला बंद
फतेहपुर, जुलाई 5 -- Fatehpur News: हथगाम। कस्बे स्थित कंपोजिट शराब की दुकान में शनिवार रात चोरों ने शटर का ताला तोड़कर करीब ढाई लाख रुपये नकद पार कर दिए। दुकान के सेल्समैन अमित कुमार मिश्रा और श्रीप्रकाश ने बताया कि रात करीब 10 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। रविवार सुबह करीब नौ बजे पहुंचे तो शटर उठा और चैनल खुला मिला। दुकान में तीन दिन की बिक्री के रखे करीब ढाई लाख रुपये गायब थे। सूचना पर अनुज्ञापी बंदन जायसवाल भी मौके पर पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। सेल्समैन के अनुसार दुकान में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, लेकिन रात करीब तीन बजे से छह बजे तक कैमरे बंद रहे, जिससे घटना की रिकॉर्डिंग नहीं हो सकी। मौके से एक लोहे की रॉड भी बरामद हुई, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी अरुण कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.