फतेहपुर, जुलाई 11 -- Fatehpur News: चौडगरा। कल्यानपुर थाना क्षेत्र में शटरिंग की प्लाई को लेकर हुए विवाद में मारपीट हो गई। जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। भवनाखेड़ा गांव निवासी अनीश का दलाबला खेड़ा में शटरिंग का कार्य चल रहा था। इसी दौरान गांव के ही राजू यादव अपने भाइयों धर्मेंद्र, अरविंद और लवकुश के साथ वहां पहुंचे और प्लाई को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी व गाली-गलौज होने लगी। मामला शांत होने के बाद अनीश काम खत्म कर घर लौट रहा था। आरोप है कि दूधीकगार के पास उसे घेरकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। सूचना मिलने पर अनीश के पिता रामनिवास, चाचा रामप्रकाश और भाई मनीष मौके पर पहुंचे तो दोनों पक्षों में फिर मारपीट हो गई। सभी घायलों को पीएचसी गोपालगंज ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने अनीश की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुल...