फतेहपुर, अक्टूबर 25 -- Fatehpur News: फतेहपुर। पूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति महिला संगठन की बैठक में याचना शर्मा को सदस्यता दिलाई गई, अध्यक्ष जागृति तिवारी ने बताया की करवा चौथ में एक साथ व्रत करने वाले जोड़ों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। बताया कि इस वर्ष 14 पति-पत्नियों का समझौता करा कर संगठन द्वारा एक किया गया है। इस मौके पर मधुलता सिंह, विमला सिंह, मीरा मिश्रा, रोशनी, सुमित्रा, अर्चना गुप्ता आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...