Fatehpur News: व्यापारियों के साथ हुई बैठक
फतेहपुर, जुलाई 11 -- Fatehpur News: फतेहपुर। व्यापारी संवाद कार्यक्रम के तहत राज्यकर विभाग के डिप्टी कमिश्नर अशोक कुमार की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें विभाग से जुड़े विषयों की जानकारी दी गई। डीसी ने कहा कि व्यापारियों को राज्यकर से जुड़कर देश के विकास में योगदान करना चाहिए। वहीं उद्योग व्यापार मण्डल के संस्थापक किशन मेहरोत्रा ने विभाग से पंजीकृत व्यापारियों के साथ समय-समय पर बैठक कर समस्याओं का समाधान किए जाने की मांग की। साथ ही पंजीकृत व्यापारियों को 50 लाख का दुर्घटना बीमा व पेंशन की मांग की। इस मौके पर मो.अंजुम, राजेन्द्र गुप्ता, अविनाश तिवारी, पंकज दीक्षित, अंकित ओमर आदि व्यापारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.