फतेहपुर, अक्टूबर 14 -- Fatehpur News: फतेहपुर। बुधवार को भिटौरा रोड पर जमालपुर मवैया स्थित वृद्धाश्रम में रोज की सुबह कुछ अलग थी। पुलिस अधिकारी पहुंचे तो वहां रह रहीं बुजुर्ग महिलाओं के बीच बातचीत का सिलसिला शुरु हो गया। किसी ने अपनी परेशानी बताई तो किसी ने हालचाल साझा किया। पुलिस ने उनके पास बैठकर बातें सुनीं और कुशलक्षेम पूछा। फल बांटे गए तो बुजुर्ग महिलाओं के चेहरों पर अपनत्व की झलक दिखाई दी। मिशन शक्ति फेज-6 के तहत एएसपी ज्ञानप्रकाश राय, सीओ सिटी गौरव शर्मा, मिशन शक्ति प्रभारी उपनिरीक्षक प्रीति कटियार और कोतवाल हेमंत मिश्रा वृद्धाश्रम पहुंचे थे। अधिकारियों ने वहां रहने वाली महिलाओं से एक-एक कर बातचीत की। उनकी जरुरतों और समस्याओं के बारे में जानकारी ली। बुजुर्ग महिलाओं की बातों को सुनते हुए पुलिस ने सुरक्षा और सम्मान का भरोसा दिलाया। फ...