Fatehpur News: वृक्षों को राखी बांध लिया संरक्षण का संकल्प
फतेहपुर, अगस्त 24 -- Fatehpur News: फतेहपुर। रक्षाबंधन के पर्व को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ते हुए सोमवार को दोआबा के विद्यालयों में वृक्षाबंधन अभियान चलाया गया। जनप्रतिनिधियों एवं छात्र-छात्राओं ने पेड़ों को राखी बांधकर उनकी रक्षा और संरक्षण का संकल्प लिया। ब्लॉक प्रमुख, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी का संदेश दिया। बीएसए प्रिंसी मौर्या ने बताया कि जिस तरह रक्षाबंधन पर भाई-बहन एक-दूसरे की रक्षा का संकल्प लेते हैं, उसी तरह वृक्ष भी मानव जीवन की रक्षा करते हैं। पेड़ हमें प्राणवायु, छाया, फल-फूल देने के साथ ही पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में वृक्षों की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.