फतेहपुर, अक्टूबर 9 -- Fatehpur News: बिंदकी, संवाददाता। ऐतिहासिक दशहरा महोत्सव के आगाज को अब मात्र एक सप्ताह का समय ही बाकी है। मेला मैदान की साज सज्जा समेत विभिन्न तैयारियों को तेज गति दी जा रही है। श्रीरामलीला मेला कमेटी ने अफसरों के साथ बैठक करते हुए शोभायात्रा के भ्रमण रूट, वीआईपी रूट तथा वीआईपी मंच, पार्किंग जैसी जानकारी दी। अधिकारियों ने मेला मैदान का भ्रमण करते हुए विभिन्न मार्गो का निरीक्षण किया।नगर के श्रीरामलीला मेला मैदान में कमेटी के अध्यक्ष शिवम उर्फ प्रमोद परिहार, कोषाध्यक्ष, संरक्षक मंडल समेत पदाधिकारियों ने तहसीलदार धीरज त्रिपाठी, सीओ प्रियांक जैन, कोतवाल शैलेष के साथ बैठक की। जिसमें मेला मैदान तक पहुंचने के मार्गो, पार्किंग, मंचन, श्रीराम व रावण वध स्थल, मीना बाजार, आसमानी झूला के अलावा शोभायात्रा भ्रमण का रूट जाना। यह भी...