फतेहपुर, सितम्बर 29 -- Fatehpur News: फतेहपुर, संवाददाता सीवर लाइन के कराए जाने वाले काम में बरती जाने वाली लापरवाही पर अब समाजसेवी संगठनों द्वारा विरोध शुरू कर दिया गया है। एक ओर जहां युवा विकास समिति द्वारा अनियमितताओं की शिकायत पत्र के माध्यम से मुख्य सचिव से की गई हैं वहीं सभासदों ने शहर वासियों को जानकारी उपलब्ध कराने की आवाज बुलंद की है।युवा विकास समिति के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्रा ने पत्र में बताया कि काम में सुरक्षा मानकों की अनदेखी और सड़कों को बदहाल किया जा रहा है। कार्यदायी संस्था एवं जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा काम की निगरानी में भी लापरवाही बरती जा रही है। आरोप लगाया कि पेटी ठेकेदारों के माध्यम से काम करवाया जा रहा है जिससे निर्माण गुणवत्ता भी खराब हो रही है। वहीं खुदाई वाले स्थानों पर पर्याप्त बैरिकेडिंग, व सुरक्षा व्यवस्था ...