Fatehpur News: विधायक से मार्ग बनवाने की मांग
फतेहपुर, अगस्त 1 -- Fatehpur News: फतेहपुर। उद्योग व्यापार मंडल के संस्थापक किशन मेहरोत्रा ने सदर विधायक से लखनऊ रोड स्थित नई बस्ती उधन्नापुर (सुखदेव नगर) में सड़क बनवाए जाने व पीने के पानी की समुचित व्यवस्था कराए जाने की मांग की है। बताया कि सौ से अधिक मकानों में हजारों की संख्या में निवास करने वाले लोगो के आवागमन के लिए पक्का मार्ग न होने के कारण बारिश में होने वाले जलभराव के दौरान समस्याओं का सामना करना पड़ता है। वहीं पीने के लिए भी यहां के लोगो को शुद्ध पानी नहीं मिल पाता। इस मौके पर मनोज गुप्ता घायल, रिंकू सिंह आदि भी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.