फतेहपुर, जुलाई 5 -- Fatehpur News: हथगाम। हुसेनगंज विधानसभा क्षेत्र के मोहम्मदपुर गौंती व मिर्जापुर में चल रहे एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत क्षेत्रीय विधायक ऊषा मौर्य ने पौधरोपण कर लोगो को पर्यावरण संतुलन का संदेश दिया। कहा कि सभी को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए जिस प्रकार मां बच्चों को सहेजती है उसी प्रकार लगाए जाने वाले पौधे को भी सुरक्षित करना चाहिए। जिससे वह पौधा पेड़ बन सके। इस मौके पर रामतीर्थ परमहंस, अब्दुल काफी, अब्दुल राफे तेज सिंह यादव, केदार सिंह यादव आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...