फतेहपुर, अगस्त 21 -- Fatehpur News: हथगाम। क्षेत्रीय विधायक के गांव सुल्तानपुर घोष के ग्रामीणों को नलों के माध्यम से शुद्ध पानी पहुंचाए जाने के लिए जलजीवन मिशन के तहत काम करवाया गया था। लेकिन जिम्मेदारों की अनदेखी के कारण पाइप लाइन डाले जाने के लिए खोदे गए गड्ढो को न भरने के कारण बारिश के समय ग्रामीण कैद होने को मजबूर हो रहे हैं। वहीं आम दिनों में इन गड्ढो के कारण गिरकर चुटहिल हो रहे हैं। सवाल यह उठता है कि जब विधायक के गांव का ही हाल बुरा है तो दूसरों का क्या होगा? सरकार की महत्वाकांक्षी योजना हर घर नल-हर घर जल के चलते सुल्तानपुर घोष में पाइपलाइन बिछाने के लिए करीब एक साल पहले सीसी मार्ग को खोदा गया था। पाइपलाइन का काम पूरा होने के बावजूद जिम्मेदारों द्वारा इसे दुरुस्त न कराए जाने के कारण गांव की आबादी को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ...