Fatehpur News: विज्ञान मेले में दिखा नवाचार और संस्कृति का संगम
फतेहपुर, अक्टूबर 25 -- Fatehpur News: खागा। नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में रविवार को संकुल स्तरीय विज्ञान मेला एवं सांस्कृतिक महोत्सव में नवाचारों और प्रखर विचारों ने सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने विज्ञान, नवाचार, वैदिक गणित और भारतीय संस्कृति से जुड़ी विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, रचनात्मकता, गणितीय कौशल एवं सांस्कृतिक मूल्यों को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ कानपुर प्रांत के प्रदेश निरीक्षक अयोध्या प्रसाद मिश्र ने किया। प्रधानाचार्य गजेंद्र सिंह ने बलराम सिंह एवं वर्षा शुक्ला का श्रीफल, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर अभिनंदन किया। विज्ञान मेले के अंतर्गत विज्ञान प्रश्न मंच, विज्ञान मॉडल एवं विज्ञान नवाचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.