Fatehpur News: विजलेंस कार्यालय की जर्जर छत के नीचे काम की मजबूरी
फतेहपुर, जुलाई 26 -- Fatehpur News: फतेहपुर। बिजली विभाग के विजिलेंस कार्यालय भवन की बदहाल छत कर्मचारियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर रही है। कार्यालय की छत से प्लास्टर का एक बड़ा हिस्सा टूटकर गिर चुका है जिसमें से सरिया भी बाहर निकल आई हैं। जिससे कभी भी हादसा होने की आशंका बनी रहती है, इसके बावजूद भवन की मरम्मत को लेकर जिम्मेदारों द्वारा कोई पहल नहीं की जा रही है। कार्यालय में तैनात कर्मियों को प्रतिदिन भय के साए में काम करना पड़ता है। बारिश के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, छत से हर समय प्लास्टर गिरने की संभावनाओं से दुर्घटना का खतरा बना रहता है। ऐसा भी नहीं कि इसके जर्जर होने की जानकारी अधिकारियों को न हो लेकिन इसकी मरम्मत करवाए जाने के लिए किसी ने गंभीरता नहीं दिखाई न ही कार्यालय का अन्य स्थान पर संचालन भी शुरू नहीं कराया जा सका।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.