Fatehpur News: लो वोल्टेज, कटौती से नाराज किसानों ने घेरा उपकेंद्र
फतेहपुर, जुलाई 19 -- Fatehpur News: फतेहपुर। उमस भरी गर्मी के साथ ही धान की रोपाई के चलते बिजली का लोड अत्यधिक बढ़ा हुआ है। जिससे फाल्ट आने से होने वाली अघोषित कटौती व लो वोल्टेज की समस्या से आम उपभोक्ताओं के साथ ही किसानों को जूझना पड़ रहा है। नतीजतन किसानों व अन्य का उपभोक्ताओं का गुस्सा विभाग के प्रति बढ़ता जा रहा है।
किसानों का प्रदर्शन रविवार को लो वोल्टेज व कटौती से आजिज किसानों ने किशनपुर बिजली उपकेंद्र का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। वहीं दरवेशाबाद से जाने वाली 33 हजार की लाइन में फाल्ट हो जाने से बहुआ व दतौली उपकेंद्र की आपूर्ति भी घंटो बाधित रही। किशनपुर उपकेंद्र से पोषित होने वाले फीडरों में लगातार लो वोल्टेज और कटौती होने से आम उपभोक्ताओं के साथ ही किसान भी खासे परेशान हो चुके हैं। रविवार को उपकेंद्र पर करीब आधा सैकड़ा किसान पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.