फतेहपुर, जुलाई 10 -- Fatehpur News: फतेहपुर। देशी शराब और बीयर के ठेके में बंधक बना कर लूटपाट करने के मामले में पुलिस द्वारा हल्की धाराओं में केस दर्ज करने में कोतवाल दिनेश मिश्र और खजुहा चौकी प्रभारी अनुज कुमार को आईजी प्रयागराज ने निलंबित कर दिया। एएसपी की जांच में प्रथम दृष्टा लूट की घटना पर केवल नकबजनी की धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की पुष्टि होने पर कार्रवाई हुई है। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के अरईपुर नरैचा स्थित देशी शराब व बीयर के ठेके पर बुधवार रात चौकीदार को बंधक बना कर बदमाश करीब पांच लाख की शराब लूट ले गए थे, लेकिन पुलिस ने गुरुवार को घटना को छिपाने की कोशिश की और मात्र नकबजनी का मुकदमा दर्ज किया। मामला आईजी तक पहुंचा तो उन्होंने एएसपी से मामले की जांच कराई। जांच में स्पष्ट हुआ कि घटना वाली रात तीन बदमाश पहुंचे थे। बदमाशों ने चौकी...