Fatehpur News: लाठी-डंडों से मारपीट में युवक का हाथ टूटा
फतेहपुर, जुलाई 26 -- Fatehpur News: खागा। कोतवाली क्षेत्र के उकाथू गांव में आपसी विवाद को लेकर एक युवक के साथ जमकर मारपीट की गई। हमले में पीड़ित युवक का बायां हाथ टूट गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। उकाथू निवासी राकेश पुत्र रामराज ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते 23 जुलाई की शाम को गांव के ही मोहित गुप्ता पुत्र उदयभान गुप्ता ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी से हमला कर दिया। इस मारपीट में उनका बायां हाथ टूट गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.