फतेहपुर, जुलाई 19 -- Fatehpur News: फतेहपुर। बारिश शुरू होते ही रोडवेज वर्कशाप के कर्मचारियों की मुसीबते भी बढ़ने लगती हैं। वर्कशाप का ऊबड़-खाबड़ कच्चा मार्ग यहां के कर्मचारियों के हर साल आफत बन जाता है। इस मार्ग पर हल्की बारिश में होने वाले जलभराव के कारण आवागमन करने वाले कर्मियों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। रोडवेज वर्कशाप के अंदर प्रतिदिन बड़ी संख्या में कार्यरत कर्मचारियों को आवागमन करना पड़ता है। लेकिन जलभराव होने के कारण उन्हे दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दौरान जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण यहां की स्थिति यह बन जाती है कि कर्मियों को बाहर निकलने के लिए बस में बैठकर मुख्य द्वार पार करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- Araria News: जल जमाव से परेशान बस स्टैंड के दुकानदारों ने किया प्रदर्शन लंबे समय से समस्या बनी ...