फतेहपुर, अगस्त 2 -- Fatehpur News: फतेहपुर। रेल प्रशासन की अनदेखी के चलते रेलवे कालोनी के कई आवास मवेशियों का तबेला बन चुके हैं। नतीजतन कालोनी के वाशिंदो को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मवेशियों से फैलने वाली गंदगी के कारण रेल कर्मचारियों और उनके परिवारों पर गंभीर बीमारियों का खतरा मंडरा रहता है। बारिश के समय हालात और बदतर हो जाते हैं। रेलवे कालोनी के निवासियों का कहना है कि कालोनी परिसर में मवेशियों को पालकर आवास को चट्ठे में तब्दील किए जाने के कारण यहां पर गोबर आदि की गंदगी से हवा के साथ बदबू उठ रही है। जिससे चौबीस घंटे खिड़कियों को बंद करना मजबूरी है। कर्मियों ने बताया कि ताजा हवा के लिए तरस रहे लोग आवासों में बंद रहने को मजबूर हो रहे हैं। बारिश के मौसम में अधिक मुश्किले बढ़ जाती हैं, जब बारिश के पानी के साथ गोबर नालियों के जरि...