फतेहपुर, जुलाई 11 -- Fatehpur News: बहुआ। रिश्तेदारी में गई एक महिला के घर लाखों रुपए के जेवरात व नगदी चोरी हो गई। शनिवार को हुई घटना की जानकारी पर पीड़िता ने पुलिस को मामले की तहरीर दी है। कस्बे के कृष्णानगर पूर्वी मोहल्ला निवासी उमा देवी ने घर से लाखों रुपए के जेवरात और 50 हजार रुपए नगद चोरी होने का आरोप अपने किराएदार पर लगाया है। पीड़िता ने बताया कि बहनोई के निधन के कारण वह पिछले कई दिनों से रिश्तेदारी में आ जा रही थी। शनिवार को रुपए निकालने के लिए बक्सा खोला तो उसका ताला टूटा मिला। बक्से से सोने का मंगलसूत्र, झुमकी, चेन, कंगन, दो जोड़ी पायल और 50 हजार रुपए गायब थे। महिला का आरोप है कि मई से किराए पर रह रहा दो लोग घटना के बाद से गायब हैं। चौकी प्रभारी अरुण मौर्य ने बताया कि महिला ने किराएदार पर आरोप लगाया है। दोनों पक्षों का सामना कराय...