फतेहपुर, जुलाई 10 -- Fatehpur News: फतेहपुर। मानूसनी बादल आने के बाद भी झमाझम बारिश न होने से दोआबा के धान किसानों में मायूसी दिख रही है। बुधवार की रात से रूक-रूक कर हो रही बारिश से धान किसानों का भला नहीं हो पा रहा है। रोपाई के लिए अब खेत में अलग से पानी भरने की आवश्यकता पड़ रही है। जिससे उत्पादन से अधिक लागत आने की सम्भावना को लेकर किसान खासे चिंतित हो रहे हैं। जिले के किसान खरीफ के सीजन में प्रमुख रूप से धान का उत्पादन करते हैं। वर्तमान समय धान की रोपाई के लिए उपयुक्त है। किसानों ने रोपाई का कार्य भी शुरू कर दिया है। यह भी पढ़ें- Bareily News: दिन भर रुक-रुक कर हुई बारिश कई दिनों से मानसून के बादल मंडरा रहे हैं लेकिन टुकड़ों ही बारिश हो रही है। कहीं हल्की बारिश तो कहीं मध्यम बारिश ही हो रही है। जिससे खेतों में पानी नहीं भर पा रहा है। धान...