फतेहपुर, जुलाई 10 -- Fatehpur News: फतेहपुर। दोआबा में जर्जर हो चुके मार्ग राहगीरों की कमर तोड़ रहे हैं, शहर से लेकर ग्रामीणांचलों के कई प्रमुख मार्ग बेहद खस्ताहाल हो चुके हैं। जहां से आवागमन करना क्षेत्रीय लोगो के लिए दुश्वारियों भरा हो रहा है। इतना ही नहीं इस समय होने वाली बारिश का पानी जर्जर मार्ग के गड्ढो में भर जाने के कारण आए दिन कोई न कोई चुटहिल हो रहा है। शुक्रवार को आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' ने ऐसे ही कुछ मार्गों की पड़ताल की पेश है एक रिपोर्ट....... सीन-एक

पटेल नगर-शादीपुर मार्ग खस्ताहाल शहर के प्रमुख मार्गों में शुमार पटेल नगर से शादीपुर जाने वाला मार्ग पूरी तरह से खस्ताहाल हो चुका है। इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों की संख्या में छोटे व बड़े विद्यालय वाहनों के साथ अन्य वाहनों का आवागनम होता है। जिससे हर समय हादसों की आशंकाएं बनी...