फतेहपुर, अगस्त 28 -- Fatehpur News: हसवां। रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर शुक्रवार को कस्बे के ऐतिहासिक रानी तालाब परिसर में वर्षों पुरानी परंपरा के तहत भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीला का भव्य आयोजन किया गया। बाल रूप में सजे कान्हा की लीला देखने के लिए कस्बा सहित आसपास के दर्जनों गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। पूरा क्षेत्र कृष्ण भगवान के जयकारों से गूंजता रहा। बाल लीला के साथ ऐतिहासिक रानी तालाब में मेले का भी आयोजन हुआ, जिसमें लोगों ने जमकर खरीदारी की। परंपरा के अनुसार चौरसिया परिवार के यहां कस्बे के एक बालक को भगवान श्रीकृष्ण के रूप में सजाया गया। इसके बाद बाल रूपी कृष्ण को रथ पर सवार कर गाजे-बाजे और भक्ति गीतों के बीच शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा पोस्ट ऑफिस, ट्रांसफार्मर चौराहा, विद्यालय होते हुए ब्लॉक मुख्यालय के पास स्थित रानी ...