Fatehpur News: राजस्थानी पहलवान को दी मात, लकी नेपाली हुआ विजयी
फतेहपुर, अगस्त 28 -- Fatehpur News: बिंदकी। रक्षाबंधन पर्व पर इस वर्ष भी मलवां और अमौली ब्लॉक में विशाल दंगल का आयोजन हुआ। देश विदेश और गैरजनपद से आए पहलवानों ने दांवपेंच दिखाए। नेपाली पहलवान ने दमखम दिखाते हुए कुश्ती अपने नाम की। इस दौरान दर्शको ने तालियां बजाकर पहलवानों की हौसलाफजाई की।
दंगल का आयोजन मलवां ब्लॉक की जाफराबाद ग्राम पंचायत में आयोजित विशाल दंगल में गांव के ही बच्चे प्रेम और दीपक के बीच कुश्ती हुई। बिंदकी के राज और छोटेलालपुर के अभिषेक आमने सामने आए। इसके बाद संजय ने महोबा के बंटू को पटखनी दी, महोबा के रामभरोसे ने अंकित गाजीपुर को हराया, घरहीखेड़ा के जयशंकर ने महोबा के कृष्णा को हराया, जिगनी के शहीद ने गोपाल को पटखनी दी। दंगल के अंतिम पड़ाव में विदेशी पहलवान नेपाल के लक्की थापा ने पंजाब के विक्की को पटखनी देते हुए तालियों की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.