Fatehpur News: रबी फसलों की उत्पादकता बढ़ाने को किसानों को बताए तरीके
फतेहपुर, अक्टूबर 8 -- Fatehpur News: फतेहपुर। आईटीआई मैदान में बुधवार को जनपद स्तरीय रबी उत्पादकता गोष्ठी एवं कृषक-वैज्ञानिक संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। कृषि अधिकारियों और कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को रबी फसलों की उत्पादकता बढ़ाने के लिए उन्नत तकनीक और योजनाओं की जानकारी दी। जिला कृषि अधिकारी नरोत्तम कुमार ने कृषि यंत्रीकरण, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, पीएम कुसुम और परंपरागत कृषि विकास योजना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले में उर्वरक की पर्याप्त उपलब्धता है। समितिवार उर्वरक भेजकर जोत के आधार पर वितरण कराया जाएगा। किसानों से जरूरत के अनुसार ही खाद खरीदने और भंडारण न करने की अपील की गई। उद्यान निरीक्षक सुनील कुमार ने बागवानी योजनाओं और सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण योजना के तहत मिलने वाले अनुदान की जानकारी दी। आलू किसानों को बताया गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.