Fatehpur News: रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर पुलिस अलर्ट
फतेहपुर, अगस्त 26 -- Fatehpur News: फतेहपुर। रक्षाबंधन पर बहनों की राह में मनचलों पर नजर रखने के लिये जनपद पुलिस अलर्ट हैं। क्यूआरटी, ट्रैफिक पुलिस संग दो सौ से अधिक पुलिस कर्मी रोडवेज बस स्टाप सहित शहर के सभी प्रमुख चौराहों में तैनात रहेंगे। शहर में आठ एंटी रोमियों टीमें तैनात रहेंगी। इसके अलावा सभी 21 थानों में चार-चार एंटी रोमियों टीमों को तैनात किया गया है। चौबीस घंटे टीमें भीड़-भाड़ वाले इलाकों में गश्त करेंगी। वहीं शहर की ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिये विशेष टीमों का गठन किया गया है। यह टीमें एक्टिव हो गई हैं। पुलिस की यह टीमें शहर के ज्वालागंज स्थित बस स्टाप, चौराहे, राधानगर स्थित प्राइवेट बस स्टाप, डांक बंगले, बाकरगंज चौराहे, लखनऊ बाईपास, जयरामनगर चौराहा, अंदौली पुलिया राधानगर सहित शहर के भीड़ भाड़ वाले इलाकों में मौजूद रहेंगी।क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.