फतेहपुर, जुलाई 6 -- Fatehpur News: विजयीपुर। किशनपुर निवासी मोहित शुक्ला ने बताया कि वह रविवार को धान रोपाई के लिए मजदूरों की तलाश में जा रहा था। रास्ते में वलीपुर रमसगरा निवासी धनपत ने उसे पुरानी रंजिश में रोककर गाली-गलौज और मारपीट शुरु कर दी। कुछ देर बाद रामबरन, विजय और बब्बुल भी मौके पर पहुंच गए और सभी ने मिलकर उसकी पिटाई की। इसके बाद आरोपित उसे पंचायत भवन ले गए और घंटों बंधक बनाए रखा। पुलिस आने की सूचना मिलने पर सभी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु की है। यह भी पढ़ें- Moradabad News: पुरानी रंजिश में युवक की आंख पर डंडे से हमला, चार पर केस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...