फतेहपुर, जुलाई 26 -- Fatehpur News: फतेहपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जिले में दौरा केवल विकास योजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास तक सीमित नहीं रहा। कार्यक्रम खत्म होने के बाद इसकी राजनीतिक गूंज जिले में सुनाई दे रही है। सबसे अधिक चर्चा उस भीड़ की है, जिसने भाजपा नेताओं को भी चौंका दिया। पार्टी संगठन ने जितनी संख्या की उम्मीद की थी, भीषण गर्मी और उमस के बाद भी मैदान में उससे कहीं अधिक लोग पहुंचे। इससे कार्यकर्ताओं का उत्साह भी बढ़ा और स्थानीय नेताओं का आत्मविश्वास भी, लेकिन योगी के संबोधन से निकले संदेश ने 2027 के विधानसभा चुनाव में टिकट को लेकर लखनऊ में क्या चल रहा है, इसका संकेत भी दे दिया। राजनीतिक जानकार इस भीड़ को अलग-अलग नजरिए से देख रहे हैं। कुछ इसे मुख्यमंत्री की लोकप्रियता का असर मान रहे हैं। कुछ इसे विधानसभा चुनाव की तैयारियो...