फतेहपुर, जुलाई 31 -- Fatehpur News: सुल्तानपुर घोष। थाना क्षेत्र के हसनपुर कसार गांव निवासी प्रेमपाल पासी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गुरुवार शाम गांव की दुकान पर बैठे होने के दौरान महेंद्र अग्निहोत्री ने गाली-गलौज की और विरोध करने पर चाकू से हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गया। शोर सुनकर ग्रामीण पहुंचे तो आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़ित ने जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- Hapur News: घर लौट रहे युवक को मारपीट कर किया घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...