फतेहपुर, जुलाई 11 -- Fatehpur News: फतेहपुर। रेलवे ने साउथ सिटी के यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान करते हुए प्लेटफार्म नंबर-चार पर एक नया यूटीएस (अनारक्षित टिकट प्रणाली) काउंटर और आटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) की शुरूआत करा दी है। जिससे अब जनरल टिकट लेने के लिए यात्रियों को प्लेटफार्म नंबर-चार से प्लेटफार्म नंबर-एक तक जाने की परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। अब तक साउथ सिटी की ओर बने प्लेटाफार्म नंबर चार से यात्रा करने वाले यात्रियों को सामान्य टिकट लेने के लिए प्लेटफार्म नंबर एक पर जाना पड़ता था। इस दौरान उन्हें फुटओवर ब्रिज से होकर प्लेटफार्म बदलना पड़ता था, जिससे उन्हें असुविधा भी होती थी। यह भी पढ़ें- इंफो::टिकट बुकिंग में अब कैप्चा का झंझट खत्म, तेज होगी बुकिंग कई बार ट्रेन आने के समय जल्दबाजी में यात्री रेलवे लाइन ...