फतेहपुर, जुलाई 18 -- Fatehpur News: खखरेरु। ऑनलाइन सस्ता मोबाइल खरीदने की चाह एक उपभोक्ता के लिए परेशानी का कारण बन गई। नगर पंचायत क्षेत्र में ऑनलाइन मंगाए गए मोबाइल की जगह पार्सल से साबुन निकलने पर मौके पर ही विवाद हो गया। उपभोक्ता ने भुगतान से इनकार कर दिया तो डिलीवरी बॉय से उसकी तीखी नोकझोंक हो गई। बाद में कंपनी के मैनेजर के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ। पार्सल से निकले साबुन का वीडियो बनाकर ग्राहक ने सोशल मीडिया में वायरल किया है। हालांकि आपका अपना अखबार 'हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। थाना क्षेत्र के लोहारपुर निवासी संदीप यादव ने फेसबुक पर दिखे एक ऑफर के जरिए 1999 रुपये का मोबाइल फोन ऑर्डर किया था। निर्धारित समय पर डिलीवरी बॉय वीरेंद्र कुमार पाल निवासी सैदपुर पंचमई पार्सल लेकर पहुंचा। संदीप ने पार्सल खुलवाया तो मोबा...