Fatehpur News: मेडिकल कॉलेज में बाइक स्टैंड में मारपीट
फतेहपुर, अक्टूबर 13 -- Fatehpur News: मलवां। अल्लीपुर स्थित मेडिकल कालेज में मंगलवार को बाइक स्टैंड में मारपीट हो गई। बिना पर्ची कटाए बाइक खड़ी करने से मना करने पर कर्मचारियों को बाइक सवारों ने पीट दिया। स्टैंड संचालक ने थाने में तहरीर दी है। संचालक ने बताया कि सुबह करीब नौ बजे कुछ व्यक्ति आए और बाइक खड़ी कर पर्ची नहीं लिया। पर्ची लेने को कर्मचारियों ने कहा तो बाइक चालक के साथ आठ-नौ व्यक्ति और थे। सबने मिलकर मारपीट शुरु कर दी। थाना प्रभारी रमाशंकर सरोज ने बताया कि जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.