Fatehpur News: मेडिकल कॉलेज में बढ़ेगी ओपीडी काउंटरों की संख्या
फतेहपुर, अक्टूबर 16 -- Fatehpur News: मलवां। अमर शहीद ठा.जोधा सिंह अटैया ठा. दरियाव सिंह मेडिकल कालेज में मरीजों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए सुविधाओं में विस्तार किया गया है। संचालित काउंटरों के अलावा अब बाहर ओपीडी काउंटर खोला जाएगा। दो सौ बेडों की संख्या बढ़ाए जाने पर सरकार ने मंजूरी दे दी है। जिससे बेड के अभाव में खाली वार्डों को संचालित किया जाएगा, जिससे मरीजों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। मेडिकल कॉलेज में वर्तमान में केवल 330 बेड की ही व्यवस्था थी। अल्लीपुर और आसपास के क्षेत्रों से आने वाले मरीजों की भारी भीड़ के कारण अस्पताल पर दबाव लगातार बढ़ रहा था। अक्सर बेड फुल होने की वजह से गंभीर मरीजों को भर्ती करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। कई बार मरीजों को दूसरे अस्पतालों में रेफर करना पड़ता था। जबकि कॉलेज परिसर में बुनियादी ढा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.