फतेहपुर, अगस्त 2 -- Fatehpur News: फतेहपुर। राधानगर थाना के गौरी गांव निवासी देवेंद्र कुमार ने आरोप लगाया कि उनके रिश्तेदारों ने वर्ष 1980 में मृत व्यक्ति को जीवित दिखाकर फर्जी बैनामा तैयार कराया और जमीन पर दावा कर लिया। बाद में गलत मृत्यु तिथि दर्शाकर दूसरा मृत्यु प्रमाणपत्र भी बनवाया गया, जिसे नगर पालिका ने जांच के बाद वर्ष 2025 में निरस्त कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि जब वह अपने हिस्से की भूमि पर जुताई कराने पहुंचा तो आरोपितों ने रोक दिया, बैरिकेडिंग तोड़ दी और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस को सूचना देने पर मामला शांत कराया गया था, लेकिन विवाद बना हुआ है। थाना प्रभारी श्याम सुंदर श्रीवास्तव ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...