फतेहपुर, जुलाई 16 -- Fatehpur News: खागा। कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को हाइवे पर लूटपाट करने वाले एक बड़े अंतर्जनपदीय गिरोह का भंडाफोड़ कर दिया। पुलिस ने घेराबंदी कर शातिर गिरोह के चार बदमाशों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग भी की। इसके बावजूद खाकी बदमाशों को दबोचने में कामयाब रही। कोतवाली पुलिस बुधवार रात संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने अमाव अंडरपास से आगे प्रयागराज की तरफ से आ रही एक संदिग्ध सफेद रंग की अर्टिगा कार को रोकने का प्रयास किया। खुद को घिरता देख कार सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने घेराबंदी की और कार सवार चार आरोपितों को दबोच लिया। पकड़े गए अभियुक्तों में से मोहम्मद ओसामा ने पूछताछ में कुबूल किया कि उसका गिरोह प्रयागराज से कानपुर के बीच नेशनल हा...