फतेहपुर, अगस्त 22 -- Fatehpur News: फतेहपुर। राधानगर थाना क्षेत्र से मुख्य आरक्षी विजय कुमार यादव के लापता होने की सूचना पुलिस ने जारी की है। प्रयागराज के उसरही शिवगढ़ सौरांव निवासी विजय कुमार यादव पुलिस लाइन फतेहपुर में तैनात थे। पुलिस के ने बताया कि उन्हें अंतिम बार 12 जुलाई की शाम फतेहपुर रेलवे स्टेशन पर देखा गया था। इसके बाद उनका कोई पता नहीं चला। पुलिस ने तलाश के लिए प्रयास किए लेकिन अभी तक सुराग नहीं मिला। पुलिस ने बताया कि सूचना देने वाले व्यक्ति को एसपी की ओर से 25 हजार रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- तीन थानों से 25-25 हजार के तीन इनामी बदमाश गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...