Fatehpur News: मुखबिरी के शक में दो पक्ष भिड़े, भाजपा नेत्री समेत छह घायल
फतेहपुर, जुलाई 10 -- Fatehpur News: जहानाबाद। थाना क्षेत्र के कंजरन डेरा मजरे जाफरपुर सिठर्रा गांव में पुलिस मुखबिरी के शक को लेकर दो पक्षों के बीच चल रहे विवाद में शुक्रवार को मारपीट हो गई। दूसरे पक्ष पर घर में घुसकर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला करने का आरोप है। भाजपा अनुसूचित मोर्चा की जिला मंत्री जालिंद्री गिहार समेत छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिको-लीगल परीक्षण के लिए सीएचसी भेजा गया। गांव में तनाव के चलते पुलिस बल तैनात है। बुधवार शाम जालिंद्री गिहार के भाई वीरेंद्र गिहार पर गांव के रोहित, रितिक, मोहित और सुंदर ने पुलिस मुखबिर होने का आरोप लगाते हुए मारपीट की थी। इस मामले में जालिंद्री की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। शुक्रवार भोर पहर करीब पांच बजे राजकुमार, अमित, सोनू, मंगल सिंह, धर्मेंद्र, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.