फतेहपुर, जुलाई 26 -- Fatehpur News: बकेवर। हाल ही में कराए जाने वाले मार्ग निर्माण को लेकर ग्रामीण खासे आक्रोशित हैं। ग्रामीणों का कहना है कि देवमई ब्लाक के सकूरा-मुसाफा वाया पसियापुर मार्ग और बैठका-मुसाफा-करबिगवां मार्ग के निर्माण में अनियमितताएं बरती गई हैं। मार्ग निर्माण के दौरान नाली का निर्माण नहीं कराया गया, हालांकि जहां नाली का निर्माण कराया गया था वहां स्लैब न रखे जाने के कारण ग्रामीणों ने उसे बंद कर दिया है। मार्ग निर्माण के दौरान जलनिकासी की व्यवस्था न किए जाने के कारण मुसाफा गांव में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो रही है। ग्रामीण गोपाल शुक्ला, राजेश, अमर और शिवम आदि ने बताया कि मार्ग निर्माण अधूरा कराने के साथ ही अनियमिताएं बरती गई हैं। नाली का निर्माण न कराए जाने के कारण गांव के अंदर जल निकासी की व्यवस्था पूरी तरह ठप हो चुकी है। ...