फतेहपुर, जुलाई 11 -- Fatehpur News: धाता। ब्लाक के बम्हरौली ग्रामसभा में करीब 15 वर्ष पहले निर्मित उप स्वास्थ्य केंद्र (आयुष्मान आरोग्य मंदिर) मार्ग के अभाव में जर्जर भवन में तब्दील हो गया है। केंद्र तक पहुंचने के लिए सड़क न होने से स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी और ग्रामीण वहां नहीं पहुंच पा रहे हैं। नतीजतन करोड़ों की लागत से बना यह भवन वर्षों से निष्क्रिय पड़ा है और ग्रामीणों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दूसरे गांवों का रुख करना पड़ रहा है। सीएचसी धाता के अधीक्षक डा. राजेंद्र कुमार ने बताया कि उप स्वास्थ्य केंद्र ऐसे स्थान पर बना है जहां तक कोई सुलभ संपर्क मार्ग नहीं है। इस समस्या के समाधान के लिए एसडीएम खागा को पत्र भेजकर मार्ग के चिन्हांकन और निर्धारण की मांग की गई है। मार्ग तय होते ही केंद्र को फिर से संचालित करने की कार्रवाई शुर...