फतेहपुर, जुलाई 12 -- Fatehpur News: थरियांव। थाना क्षेत्र के टेक्सारी बुजुर्ग गांव में 26 जून को किन्नरों के दो समूहों के बीच हुई मारपीट के मामले में वांछित मुख्य आरोपी सरवन उर्फ श्रेया किन्नर को रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। आरोप था कि सरवन उर्फ श्रेया किन्नर और उसके साथियों ने दूसरे गुट के चार किन्नरों दीपिका किन्नर,पायल किन्नर,अंजू किन्नर, बड़ी दीपिका किन्नर को जबरन कार में बैठाकर घर ले जाकर करीब चार घंटे तक बंधक बनाए रखा और उनके साथ मारपीट की। सूचना पर थरियांव और किशनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: दो मामलों के वांछित चार आरोपी गिरफ्तार काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने चारों किन्नरों को मुक्त कराया था। थाना प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह ने ...