फतेहपुर, अगस्त 8 -- Fatehpur News: विजयीपुर। निचली गंगा नहर से पोषित होने वाली सिलमी माइनर के ओवर फ्लो हो जाने के कारण गांव में पानी घुस गया। नतीजतन ग्रामीणों के घरों से लेकर खेत व गांव के गलियारे जलमग्न हो गए। जिससे ग्रामीणों को खासी परेशानियां उठानी पड़ी वहीं सूचना पर पहुंची विभागीय टीम ने बंधा बंधवाकर पानी को रोका जिसके बाद ग्रामीणों को राहत मिल सकी। जरौली पंप केनाल से सिलमी माइनर में पानी आता है जो शनिवार को ओवर फ्लो हो जाने के कारण इसका पानी पहले सिटकिहा गांव के खेतों में जिसके बाद गांव में पहुंचने लगा। जिससे गांव के गलियारे तालाब में तब्दील हो गए, गांव के लालता पटेल, शीतल कोरी आदि ने बताया कि माइनर का पानी ओवर फ्लो होने के कारण उनके घरों तक पानी पहुंचने से खासी परेशानियां उठानी पड़ी, गृहस्थी का सामान भी खराब हो गया। यह भी पढ़ें- नहर क...